फतुहा: नदी थाना पुलिस ने जेठुली रेडियो स्टेशन के पास से 20 लीटर विदेशी शराब बरामद की
Fatwah, Patna | Dec 21, 2025 नदी थाना पुलिस ने जेठूली रेडियो स्टेशन के पास से दो बैग में रखे करीब 20 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। मौके से दोनों शराब धंधेबाज बैग फेंक कर भाग गया है। शराब की अनुमानित कीमत करीब ₹30000 है। नदी थानाध्यक्ष शंकर कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। शराब धंधेबाज झाड़ी में घुसकर भाग गया है। जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।