फतुहा: खुसरूपुर: मकसूदपुर चर्च स्कूल के पास किराना दुकान से चोरों ने की हजारों रुपये की चोरी
Fatwah, Patna | Dec 20, 2025 फतुहा थाना के मकसूदपुर गांव के चर्च स्कूल के पास स्थित एक किराना दुकान से चोरों ने हजारों रुपए की सामान चोरी कर लिया है।चोरों ने इस घटना का अंजाम दुकान का गेट तोड़ कर दिया है। चोरों ने दुकान के अंदर में लगे ई रिक्शा के बैटरी, आलू,मैदा, चीनी,दाल,स्मार्टफोन, गुटका, सिगरेट आदि भी चोरी कर लिया है। दुकान मालिक मनोज साव अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है।