फतुहा: नदी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Fatwah, Patna | Dec 20, 2025 नदी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी वैशाली जिले के राघोपुर थाना के मोहनपुर गांव निवासी 40 वर्षीय सिपाही राय है। इसकी गिरफ्तारी घर से की गई है। नदी थानाध्यक्ष शंकर कुमार झा ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद से सिपाही राय फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।