फतुहा: नदी थाना पुलिस ने प्रेम प्रसंग में भागी किशोरी को बरामद किया
Fatwah, Patna | Dec 20, 2025 नदी थाना पुलिस ने प्रेम प्रसंग में फरार किशोरी को बरामद कर लिया है। उस युवक को भी बरामद कर लिया है जिसने किशोरी को बहला फुसलाकार लेकर फरार हुआ था। दोनों की गिरफ्तारी मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने किया है। थानाध्यक्ष शंकर कुमार झा ने बताया कि किशोरी का न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद परिजन को सौंप दिया जाएगा। जबकि गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है।