चरपोखरी: जीविका दीदी को मिली बड़ी सौगात, चरपोखरी में जीविका भवन और अधिकार केंद्र का हुआ उद्घाटन
ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय में एक अहम कदम उठाया गया। यहां जीविका भवन और जीविका दीदी अधिकार केंद्र का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रामचंद्र सिंह यादव, बीडीओ कुमार विमलादित्य, पूर्व उप प्रमुख पप्पू साह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास कुमार विक्की एवं जीविका प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।