बाह: पिनाहट सीएचसी में डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, मरीजों को रेफर करने की दी जाती धमकी
पिनाहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं। सोमवार दोपहर 3 बजे लगाये आरोप मे प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं के परिजनों से ₹2000 की मांग की जाती है। पैसा न देने पर मरीज को आगरा रेफर करने की धमकी दी जाती है, जबकि रकम देने पर सीएचसी में ही डिलीवरी कराई जा रही है। इस कथित वसूली को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है।