गुमला: शिवरात्रि पर मनोकामना मंदिर में उत्तर प्रदेश के कलाकारों ने किया भक्तिमय प्रदर्शन
Gumla, Gumla | Feb 26, 2025 शहर के बस स्टैंड रोड स्थित मनोकामना मंदिर परिसर में बुधवार की रात उत्तर प्रदेश से आए कलाकारों ने भक्ति मय प्रदर्शन किया। मेन रोड के उज्जवल केसरी के सौजन्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश से आए कलाकार शिव पार्वती व अन्य देवी देवताओं सहित भूत पिशाच के भेष में एक से बढ़कर एक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।