गुमला: तर्री शिव मंदिर में 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन आयोजित
Gumla, Gumla | Feb 26, 2025 महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बुधवार को गुमला शहर से सटे तर्री गांव के शिव मंदिर प्रांगण में 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन का आयोजन किया गया। इससे पूर्व मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर भक्तों ने सुख समृद्धि और मनोकामना की प्रार्थना की। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालु काफी संख्या में मंदिर में पूजा अर्चना किया।