गुमला: तेलंगाना के सुरंग में फंसे गुमला के चार मजदूरों का चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजन पहुंचे घटनास्थल
Gumla, Gumla | Feb 26, 2025 तेलंगाना के टनल में फंसे गुमला के चार मजदूरों का बुधवार को चार दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। जिसे परिजनो में निराशा छा गया है वहीं जिला प्रशासन द्वारा फंसे मजदूरों के परिजनों को घटनास्थल तक पहुंचाया गया है जिसका बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा वीडियो जारी किया है।चार दिन बीतने पर बिना खाना पानी किस स्थिति में होंगे मजदूर यह कहना मुश्किल है।