गुमला: महाशिवरात्रि पर टोटो में निकली शिव बारात और झांकियां
Gumla, Gumla | Feb 26, 2025 गुमला के टोटो में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाया गया। साथ ही लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट के द्वारा देवी मंडप से मेन रोड टोटो ,साइ नगर,बाजार टांड़ होते हुए बड़ा मंदिर स्थित शिवालय तक शिव बारात निकाला गया।जहां भगवान शिव दूल्हा और माता पार्वती दुल्हन बन गाजे बाजे के साथ बाराती के रूप में नाचते गाते भूत पिशाच और देवताए के रूप में भी शामिल हुए।रंग गुलाल खेले गए।