12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गांधी मैदान में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गांधी मैदान, कलेक्ट्रेट परिसर, फतेहपुर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा पासवान उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स, पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक, मुख्य विकास अधिकारी श्री पवन कुमार मीणा सहित जनपद स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मा० राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा पासवान द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।
अपने संबोधन में मा० राज्य मंत्री ने योग को भारत की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत बताते हुए इसे स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया तथा सभी से नियमित योग अपनाने का आह्वान किया।
#Dmfhr ने कहा कि योग स्वस्थ, सकारात्मक एवं ऊर्जावान जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है।
#Spfhr ने कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता एवं आत्मानुशासन को भी सुदृढ़ करता है।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योगाभ्यास एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।
#UPPolice
51 views | Fatehpur, Uttar Pradesh | Jun 21, 2026