थाना गाजीपुर में ग्राम लम्हैटा है जहां पर आज रात करीब 12.30 बजे 112 को सूचना मिलती है कि बारात में फायरिंग की घटना हो गयी है जिसमें 3-4 लोग घायल हुए हैं। तुरंत वहां पर 112 व थाना गाजीपुर की पुलिस टीम पहुंचती है। घायलों को मिलते हैं और तुरंत अस्पताल लेकर जाते हैं। घायलों में से एक जिसका नाम धीरज, जाति केवट, उम्र करीब 50 वर्ष है, उसकी मृत्यु हो जाती है। बाकी जो 04 लोग घायल हैं, वो सीरियस कंडीशन में नहीं हैं, उनकी स्थिति अच्छी है। सीएचसी से प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज हेतु कानपुर रेफर कर दिया गया है। मौके पर उच्चाधिकारी और मेरे द्वारा घटना का निरीक्षण किया जाता है तो पाते है कि वहां पर लड़का और लड़की दोनों पक्षों से मेहमान आये हुए थे। एक पास के ही गांव का, जिसका नाम सुमित तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी, उम्र 45 वर्ष बताया जा रहा है, वह अपने साथ लाइसेंसी सिंगल बैरल गन लेकर आया था। आसपास के लोग घटना स्थल पर मौजूद थे। उनके द्वारा बताया जा रहा है कि उसने जो सिंगल बैरल गन है, वो ड्रोन की तरफ उसने पॉइंट की थी और आसपास के लोगों ने जब उसको रोका तो वह अपनी गन नीचे रख रहा था, तब उसकी गन से फायर हो गया। उसमें एक ही गनशॉट फायर हुआ और जिसमें 05 लोग घायल हो गये थे। जो मृतक है, उसके घर पर सूचना दे दी गयी है। वह मूल रूप से गांव औगासी, थाना मरका, जनपद बांदा रहने वाला है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गयी है और बॉडी अभी मोर्चरी में है। उसके बाद तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कराया जायेगा और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। उक्त के संबंध में #Spfhr की बाइट।
#uppolice
@Uppolice
@ADGZonPrayagraj
@igrangealld
1 views | Fatehpur, Uttar Pradesh | Jun 22, 2026