आरोन: आरोन नगर परिषद उपाध्यक्ष के पति और देवरी सरपंच पति सहित 4 को कलेक्टर ने एक वर्ष के लिए किया जिला बदर
Aron, Guna | Apr 20, 2026 गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने गुना एसपी के प्रतिवेदन पर दो भाई आरोन नगर परिषद उपाध्यक्ष पति और ग्राम पंचायत देवरी तहसील आरोन के सरपंच पति सहित चार लोगों को एक वर्ष के लिए जिला बदर घोषित किया है। 20 अप्रैल को दी जानकारी में कलेक्टर ने आदतन अपराधियों पर मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही कर 19 अप्रैल देर शाम आदेश पारित किया है।