डेहरी: रोहतास व डेहरी प्रखंड में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में BJP प्रखंड अध्यक्ष व पूर्व महिला वार्ड पार्षद पर FIR दर्ज
Dehri, Rohtas | Apr 6, 2024 रोहतास व डेहरी प्रखंड में पहला आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया है मामले में भाजपा के रोहतास प्रखंड अध्यक्ष वीर बहादुर व डेहरी की पूर्व महिला पार्षद किरण पासवान पर आदर्श आचार संहिता के उलंघन को लेकर नगर थाने व रोहतास थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले की जानकारी डेहरी के एसडीएम सूर्यप्रताप सिंह ने दी है।