डेहरी: एनीकट में बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल की 711वीं जयंती मनाई गई, भंडारे का किया गया आयोजन
Dehri, Rohtas | Apr 4, 2024 डेहरी के एनिकट में दुसाध जागृति एवं सांस्कृतिक चेतना मंच द्वारा बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल की 711वीं जयंती मनाई गई। दुसाध जागृति सांस्कृतिक चेतना मंच के हज़ारों कार्यकर्ताओं ने बाबा चौहरमल के मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।