रामगंजमण्डी: सुकेत के वार्ड 4 और 5 की पेयजल समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने जलदाय विभाग को सौंपा ज्ञापन
सुकेत नगर पालिका के वार्ड नंबर 4 और 5 में पेयजल व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से वार्डों में पेयजल पाइपलाइन का विस्तार करवाने, पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत कराने तथा नलों में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग