बरहट: पेंघी निवासी पीड़ित ने मारपीट मामले में SP को आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
Barhat, Jamui | Oct 6, 2024 मारपीट मामले में बरहट थाना क्षेत्र के पेंघी निवासी पीड़ित फैयाज मियां ने शनिवार को 3 बजे एसपी को एक आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि उसका भाई क्यूम मियां के साथ जमीन विवाद चल रहा है। उसी को लेकर मो. अली और मो. कयूम ने गाली गलौज करने लगा। जब इसका विरोध किया तो रड से मारपीट करने लगा। जिसमें दोनों हाथ टूट गया।