बरहट: मलयपुर थाना की पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर सीमावर्ती क्षेत्रों में आधा दर्जन शराब भट्टी को किया ध्वस्त
Barhat, Jamui | Oct 3, 2024 मलयपुर थाना की पुलिस ने नक्सल प्रभावित जमुई-लखीसराय सीमा रेखा के इलाके में छापेमारी अभियान चलाककर आधा दर्जन भट्ठी को ध्वस्त किया है। इस संबंध में गुरुवार को 3 बजे के लगभग जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस मौके से हजारों लीटर देसी शराब व शराब बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाला जावा महुआ सहित अन्य सामान बरामद किया है।