बरहट: काकन में मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिले भर के शिक्षा सेवक और जीविका दीदी शामिल हुए
Barhat, Jamui | Oct 4, 2024 काकन गांव में शुक्रवार को मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग के द्वारा नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी प्रखंडों के शिक्षा सेवक और जीविका दीदी शामिल हुई। कार्यक्रम का आयोजन 1:30 बजे के लगभग शुरू हुआ और 3:30 बजे समाप्त हुआ।