बरहट: भाकपा माले के 'हक दो, वादा निभाओ' कार्यक्रम के तहत सदर अंचल कार्यालय में धरना, जिले भर के लोग हुए शामिल
Barhat, Jamui | Oct 2, 2024 राज्यव्यापी आह्वान पर भाकपा माले का हक दो वादा निभाओ कार्यक्रम के तहत मंगलवार को भाकपा माले के नेतृत्व में सैकड़ों महादलित गरीब भूमिहीनों के द्वारा शहर स्थित श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम मैदान से मार्च निकाला गया। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए सदर अंचल कार्यालय पहुंचे जहां मार्च सभा में तब्दील हो गया। इसके बाद 3 बजे तक धरना देकर आवाज बुलंद किए।