बरहट: तलझारी के राजमिस्त्री की बरहट में मकान निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम
Barhat, Jamui | Oct 2, 2024 लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के तलझारी निवासी राजमिस्त्री कमलेश यादव का बरहट में मकान निर्माण कार्य के दौरान सुबह 9 बजे के लगभग 11 हजार वोल्ट का करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जिसे परिजनों में मातम पसर गया। बताया जाता है कि राजमिस्त्री कमलेश यादव बरहट थाना के समीप एक मकान के निर्माण कार्य में छड़ काटने के दौरान 11 हजार तार के संपर्क में आ गया।