नवादा में आवारा कुत्तों का हमला: 50+ भेड़ों की मौत, पशुपालक पर टूटा संकट
Hisua, Nawada | May 7, 2026 नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड के बीजूबीघा गांव में आवारा कुत्तों के झुंड ने भेड़ों पर हमला कर भारी तबाही मचा दी। इस हमले में 50 से अधिक भेड़ों की मौत हो गई, जबकि 13 भेड़ें गंभीर रूप से घायल हैं, जिससे पशुपालक के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।