रावतसर: पल्लू पुलिस ने अवैध चिट्टे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
पल्लू पुलिस ने अवैध चिट्टे सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है पुलिस से रविवार को जरिए प्रेसनोट मिली जानकारी अनुसार पल्लू पुलिस ने दौराने गस्त रोही झेदासर में अवैध 5 ग्राम 91 मिलीग्राम चिट्टे सहित एक युवक सुमेर सिंह निवासी दासुवाली रावतसर को गिरफ्तार किया है पुलिस ने गिरफ्तार युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है