सूरतपुरा के ग्रामीणों ने मन्जूरशुदा रास्ता खुलवाने बाबत तहसील कार्यालय का किया घेराव , दो दिन का दिया अल्टीमेटम अन्यथा होगा तहसील कार्यालय का घेराव
भादरा सोमवार 29 जून
सोमवार को सूरतपुरा गाँव के सैकड़ों ग्रामीणों ने किसान भवन में इकठ्ठा होकर पूर्व विधायक बलवान पूनिया के नेतृत्व में तहसील कार्यालय भादरा का घेराव किया । ग्रामीणों के द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार तहसील भादरा के ग्राम सुरतपुरा से भोलावास को सरकारी रास्ता खेतो के लिए जाता है और यह रास्ता 16.5 फिट का नियमानुसार कटा हुआ है मगर इस रास्ता की जगह पर अतिक्रमण कर छोटा कर दिया है जिसके कारण खैतों मे आना जाना मुश्किल हो गया है और 24 घंटे लड़ाई झगड़ा बने रहने की आशंका बनी रहती है क्यों कि आमने सामने साधन पास नही हो सकते हैं । गांव के ही कुछ काश्तकारो ने रास्ता में बाधा डालकर रास्ता को संकीर्ण कर दिया है और उसने अपनी मनमर्जी से मोड़ दे दिया है तथा तारबंदी भी कर दी है। काश्तकारों ने अपनी मनमर्जी से ताकत के बल पर गैर कानूनी ढंग से सरकारी रास्ता को अपनी अपनी सुविधा अनुसार दबा लिया जिसके कारण आगे के काश्तकारों को खेतों में आने जाने में बहुत परेशानी हो रही है इन काश्तकारों को रास्ता सही करने का निवेदन करते है तो ये सभी काश्तकार मना कर देते है। इस प्रकरण को लेकर ग्रामीण कुछ दिन पहले भी तहसीलदार को ज्ञापन सौंप चुके थे लेकिन तहसीलदार द्वारा आदेश जारी करने के बावजूद रास्ता ना खुलने से नाराज होकर सोमवार को ग्रामीणों ने पूर्व विधायक बलवान पूनिया के नेतृत्व में तहसील कार्यालय में ही धरना दे दिया । तहसील कार्यालय में सेकंडों की संख्या में महिला पुरुष किसानों ने नारेबाजी करते हुए स्थानीय प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। इस पर तहसील प्रशासन ने पूर्व विधायक बलवान पूनिया से बातचीत कर दो दिन में रास्ता खोलने की बात रखी ग्रामीणों ने विचार विमर्श कर प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम दिया । अगर अगले दो दिन में मंजूरशुदा रास्ता नहीं खोला जाता तो तहसील कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा । पूर्व विधायक बलवान पूनिया ने स्थानीय प्रशासन पर राजनीतिक दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए रास्ता खुलाने की मांग रखी । इस मौके पर पूर्व सरपंच महावीर बेनीवाल , कृष्ण बेनीवाल , विनोद बेनीवाल , उप सरपंच दिलेर टाक , साधु राम टाक , बृज लाल टाक , हीरालाल टाक, रणजीत टाक , दिलीप टाक , दीवान डूडी , ओम प्रकाश डूडी , कर्ण सिंह डूडी , जोगेंद्र डूडी, विनोद डूडी , राजकुमार जाखड़ , जयपाल बेनीवाल , रोहतास , जयकुमार , आजाद , संदीप जाखड़ ,बिल्लू जाखड़ , सुनील राजपूत , हनुमान राजपूत , श्रणदयाल खिचड़ , शमशेर खीचड़ , बजरंग खिचड़ , राजेंद्र बेनीवाल , विजय कुमार बेनीवाल , समेत कई ग्रामीण किसान व महिलाए उपस्थित रहे ।