गिरिडीह: आर.के. महिला कॉलेज में उच्च शिक्षा मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू ने प्रो. महलानोबिस दंपति की प्रतिमा का अनावरण किया
न्यू बरगंडा स्थित श्री आर.के. महिला कॉलेज परिसर में सोमवार को 12 बजे उच्च शिक्षा मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महलानोबिस और उनकी धर्मपत्नी रानी महलानोबिस की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर अनावरण समारोह में झारखंड सरकार के मंत्री के अलावे उपायुक्त रामनिवास यादव समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।