गिरिडीह: पचंबा थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई, सदर सीओ जितेंद्र कुमार भी शामिल रहे
पचंबा थाना परिसर में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर रविवार को 2 बजे शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सदर सीओ जितेंद्र कुमार शामिल रहे। वहीं डीएसपी-2 कौशर अली, पुलिस निरीक्षक मंटू कुमार, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार समेत पचंबा क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों के अध्यक्ष, उपस्थित थे।