गिरिडीह: नवरात्र के पहले दिन नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू गांधी चौक स्थित छोटकी काली मंडप पहुंचे, मां शैलपुत्री की आराधना की
नवरात्र के पहले दिन गाँधी चौक स्थित छोटकी काली मंडप में सोमवार को 8 बजे नगर विकास मंत्री मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पहुंचे और माँ शैलपुत्री की आराधना की। इस दौरान उन्होंने हवन में भी हिस्सा लिया। मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई तमाम लोगों के साथ मंत्री हवन पूजन में शामिल हुए और पूरे विधिविधान से मां दुर्गे की आराधना की।