आज जमुई व्यवहार न्यायालय तथा जिला जदयू के प्रधान कार्यालय में जदयू विधि संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह जदयू विधायक डुमरांव का आगमन हुआ, जदयू जिलाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र महतो , जदयू जिला उपाध्यक्ष श्री सुनील बर्णवाल एवं जमुई बार एसोसिएशन के महासचिव श्री अमित कुमार, जदयू विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्री परिमल कुमार सिंह की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
बैठक में अधिवक्ता साथियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं के हित में कई महत्वपूर्ण विचार एवं सुझाव माननीय विधायक श्री राहुल कुमार सिंह जी के समक्ष रखे गए।
उन्होंने कहा कि
हमारा उद्देश्य है कि अधिवक्ता समाज की आवाज़ को मजबूती से सरकार तक पहुँचाया जाए और उनके हित में सकारात्मक एवं प्रभावी कदम सुनिश्चित हों।
इस मौके पर जिला जदयू मीडिया प्रभारी प्रकाश पीयूष, जमुई जदयू प्रखंड अध्यक्ष जमील अहमद, लक्ष्मीपुर प्रखंड अध्यक्ष पवन रंजन साह, जमुई नगर अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा, सोनू रावत, गोलू कुमार के साथ साथ सैकड़ों अधिवक्तागण मौजूद रहे।
Khaira, Jamui | Oct 7, 2026