सतलेटवा के निकट सोमवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर तुलसीवरण गांव की सोहदरी देवी घायल हो गयी। जिसका इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसकी गंभीर चोट को देख बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।