सहसपुर लोहारा: बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत सहसपुर लोहारा में आयोजित हुई प्रशिक्षण कार्यशाला
बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के सभागृह में बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पंचायत सचिव, सरपंच, पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत परियोजना अधिकारी सहसपुर लोहारा रीना ठाकुर द्वारा की गई।