बंजरिया: अजगरी में चल रहे सहयोग शिविर में अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए किया जा रहा प्रचार-प्रसार
राजीय सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा अजगरी ट्राइसेम भवन में चल रहे सहयोग शिविर में शिकायत लेकर जाने की अपील आम लोगो से की जा रही है। मुखिया वीणा सिंह द्वारा पंचायत माइकिंग कगया जा रहा है। ताकि जिनको भी किसी विभाग से शिकायत है। कोई काम रुका हुआ है,तो वे शिविर में अपना आवेदन जमा करा दे। दो जून को वरीय अधिकारी के द्वारा समस्या का समाधान किया जाएगा।