वारासिवनी: आज शाम 5 से संजय सिंह कछवाहा करेंगे लकी कूपन ड्रॉ के विजेताओं को पुरस्कृत, सिविल क्लब मैदान में होंगा कार्यक्रम आयोजित
वारासिवनी के सिविल क्लब मैदान में आज शाम 5 बजे लकी कूपन ड्रॉ के 5 भाग्यशाली विजेताओं एवं सांत्वना पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। शरद पूर्णिमा पर गायक विनोद राठौर के कार्यक्रम के दौरान ड्रॉ निकाला गया था। सिविल क्लब दुर्गा उत्सव समिति अध्यक्ष संजय सिंह कछवाहा एवं समिति द्वारा अतिथियों की उपस्थिति में पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।