बैहर: कान्हा टाइगर रिजर्व में केनाइन डिस्टेंपर से बाघ की मौत, उपचार के बावजूद नहीं बच सकी जान
विश्व प्रसिद्ध कान्हा टाइगर रिजर्व से दुखद खबर सामने आई है। मुक्की क्वारंटाइन सेंटर में लंबे समय से उपचाररत एक बाघ की आज मौत हो गई। बाघ को 4 जून 2026 को किसली बीट के संदूक खोल क्षेत्र के पास घायल और अस्वस्थ अवस्था में पाया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर उसका सुरक्षित रेस्क्यू कर मुक्की क्वारंटाइन सेंटर में उपचार शुरू किया गया था। प्रारंभिक जांच में