लातेहार: करकट में घर में बिजली तार जोड़ते समय करेंट लगने से युवक की मौत
सदर थाना क्षेत्र के करकट गांव में शनिवार की शाम अपने घर में बिजली का तार जोड़ने के क्रम में तेज करेंट की चपेट में आने एक युवक अचेत हो कर गिर पड़ा।उक्त युवक करकट निवासी आबिद हुसैन के 20 वर्षीय पुत्र दिलनवाज हुसैन बताया जा रहा है।जानकारी रविवार की सुबह दस बजे दी गई।