खुरई: शरबती गेहूं की ब्रांडिंग, ट्रेडिंग और मार्केटिंग हेतु खुरई के ऑडिटोरियम में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
Khurai, Sagar | May 27, 2025 मंगलवार दोपहर लगभग 3 बजे से खुरई के सरदार बल्लभ भाई पटेल ऑडिटोरियम में शरबती गेहूं की ब्रांडिंग ट्रेडिंग और मार्केटिंग के लिए कृषि विशेषज्ञों ने एक दिवसीय प्रशिक्षण और कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमे किसानों को शरबती गेहूं उगाने के साथ उसकी गुणवत्ता सुधारने के लिए जानकारी दी। दरअसल पिछले कुछ वर्षों में किसानों में शरबती गेहूं के प्रति रुझान कम हुआ है।