बहुजन समाज पार्टी से कुछ दिन पहले पार्टी से निष्कासित किए गए वरिष्ठ नेता सतवीर नागर की बसपा में जोरदार वापसी हो गई है। पार्टी ने उन पर दोबारा भरोसा जताते हुए उन्हें मेरठ मंडल प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
बताया जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व के साथ सभी गिले-शिकवे दूर हो गए हैं और लंबे समय से बसपा से जुड़े सतवीर नागर ने एक बार फिर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया है। उनकी वापसी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में बसपा के लिए अहम माना जा रहा है, खासकर 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच। अब देखना होगा कि नई जिम्मेदारी के साथ सतवीर नगर मेरठ मंडल में संगठन को कितना मजबूत कर पाते हैं।