गौतमबुद्ध नगर में भारतीय किसान यूनियन (शहीद-ए-आज़म भगत सिंह) ने किसानों की मांगों को लेकर प्रशासन को चेतावनी देते हुए एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट और थाना सूरजपुर प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने ग्राम बेलाखुर्द के किसानों के कब्जे और मूंग की फसल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन भाटी और राष्ट्रीय महासचिव बिजेंद्र रावल ने कहा कि यदि तीन दिनों के भीतर प्रशासन ने किसानों के पक्ष में ठोस कार्रवाई नहीं की, तो संगठन करीब 500 ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली कूच करेगा और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री से मुलाकात कर किसानों की समस्याएं उठाएगा।
इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता हातम सिंह भाटी, संगठन के संस्थापक प्रवीण गुर्जर और नितिन भाटी ने किसानों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मुख्य महासचिव दिलदार अंसारी, राष्ट्रीय महासचिव आशीष नागर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्रजीत नागर, गिरिराज भाटी, बिजेंद्र नागर, अजय नागर, सोनू कसाना, प्रदेश अध्यक्ष जतन भाटी, मंडल अध्यक्ष योगेश खारी, विनीत मावी, प्रशांत राणा, मेरठ जिलाध्यक्ष वीर सिंह चेयरमैन, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामवीर भाटी, प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण शर्मा, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष सचिन भाटी सहित बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी स्पष्ट कहा कि जरूरत पड़ने पर महिला मोर्चा भी बड़ी संख्या में दिल्ली कूच में शामिल होगा। वहीं, जिलाध्यक्ष सचिन भाटी ने कहा कि संगठन किसानों को उनका वैधानिक अधिकार दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगा।