ठाकुरद्वारा: सुरजननगर में मेरी कांवड़ राष्ट्र के नाम यात्रा के अंतर्गत हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे शिव भक्तों का हुआ स्वागत
मेरी काँवर राष्ट्र के नाम यात्रा के अंतर्गत हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे शिव भक्तों का ठाकुरद्वारा नगर में जोरदार स्वागत किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक ठाकुर अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पहुँचे कांवड़ियों के जत्थे का सुरजननगर, शरीफनगर, रामनगर, खागूवाला सहित कई स्थानों पर फूलों की वर्षा कर अभिनंदन किया गया। रविवार को यह कांवड़ यात्रा जब सुरजननगर मार्ग होते