ठाकुरद्वारा: ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गुलाब नगर में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, ट्रक चालक की मौके पर हुई मौत
ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गुलाब नगर में बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही ठाकुरद्वारा थाना प्रभारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उचित कार्यवाही शुरू की।