रफीगंज: बलिगांव में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द, ग्रामीणों में मायूसी, जल्द नई तिथि घोषित करने की मांग
रफीगंज प्रखंड के बलिगांव में 9 जुलाई को आयोजित होने वाला मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम बारिश के कारण रद्द होने से ग्रामीणों में मायूसी छा गई। कार्यक्रम के दौरान जननायक जगदेव प्रसाद की आदमकद प्रतिमा का अनावरण होना था, जिसकी तैयारियां पिछले करीब दो माह से चल रही थीं। बुधवार सुबह जैसे ही ग्रामीणों को कार्यक्रम रद्द होने की सूचना मिली, लोगों में निराशा फैल