शाजापुर: 108 एम्बुलेंस समय पर जिला अस्पताल नहीं पहुंचने पर कलेक्टर ने संचालक को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने चाईल्ड मेटरनल डेथ, 108 एम्बुलेंस संचालन, सीडीआर रिपोर्ट आदि की विस्तारपूर्वक समीक्षा कर निर्देश दिए। कलेक्टर ने 108 एम्बुलेंस समय पर चिकित्सालय में नही पहुंचने पर 108 एम्बुलेंस संचालक ऋषि नामदेव को नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।