शाजापुर: ग्राम सांपखेड़ा निवासी वेटलिफ्टर खिलाड़ी रानी नायक ने हिमाचल प्रदेश में आयोजित चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता
ग्राम सांपखेड़ा निवासी वेट लिफ्टर खिलाड़ी रानी नायक ने हिमाचल प्रदेश के नगरोटा बगवां में आयोजित सीनियर नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2024 में कांस्य पदक जीता है। बुधवार को वह शाजापुर लौटी तो नगर के मुख्य मार्गों से जुलूस निकाला गया। जिसमें जगह-जगह रानी नायक का स्वागत किया गया। रानी नायक के पदक जीतने पर उत्कृष्ट स्कूल में भी स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।