शाजापुर: शरद पूर्णिमा पर शाजापुर के आजाद चौक में कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन हुआ
शरद पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को शाजापुर के आजाद चौक में कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन हुआ। आजाद चौक में ही माता दुर्गा और गणेश जी के साथ ही शिव परिवार स्थापित है। यहां शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में विशेष पूजन भी किया गया। कन्यापूजन का कार्यक्रम बुधवार दोपहर से प्रारंभ होकर शाम छह बजे तक चला। इस दौरान बड़ी संख्या में कन्याएं भंडारे में पहुंची।