शाजापुर: रोजगार कार्यालय में आयोजित हुआ रोजगार मेला, 52 आवेदकों का किया गया प्रारंभिक चयन
शाजापुर, शासन के निर्देशानुसार एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में रोजगार कार्यालय शाजापुर द्वारा आज बुधवार को दोपहर 3:बजे रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 109 आवेदकों ने भाग लेकर साक्षात्कर दिया।कंपनियों के द्वारा विभिन्न पदों पर साक्षात्कार लेकर 52 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया।