शाजापुर: शाजापुर में जल संसाधन विभाग करा रहा नहरों की सफाई, किसानों को सिंचाई के लिए मिलेगा तीन बार पानी
शाजापुर के चीलर डेम से निकली नहरों की सफाई बुधवार शाम चार बजे से जल संसाधन विभाग द्वारा शुरू कराई गई है। इसके बाद चीलर डेम से सिंचाई के लिए पानी छोड़ा जाएगा। शहरवासियों के एक मात्र पेयजल स्रोत चीलर डेम पिछले साल छह फीट खाली था। इस बार जिले में पर्याप्त वर्षा हुई है, 23 फीट क्षमता वाला चीलर डेम लबालब हो गया है।