बिजनौर: हल्दौर पुलिस ने एक महिला को बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
Bijnor, Bijnor | Aug 19, 2024 बिजनौर में हल्दौर पुलिस ने एक महिला को बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार हुए अभियुक्त का नाम फरीद है। जो देहरादून के लोहिया नगर का रहने वाला है। पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संगीत धाराओं में केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार हुए अभियुक्त का चालान कर दिया है।