बिजनौर: बिजनौर में बुल्ला के चौराहे पर आवारा कुत्तों का आतंक, दो बच्चों पर किया जानलेवा हमला
Bijnor, Bijnor | Aug 19, 2024 बिजनौर जिले में लगातार आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बुल्ला के चौराहे पर खेल रहे दो मासूम बच्चों पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया है। गंभीर अवस्था में दोनों बच्चों को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। स्थानीय मोहल्ले वासियों ने बिजनौर नगर पालिका प्रशासन से जल्द ही आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है