युवा दिवस के अवसर पर कालापीपल नगर सहित क्षेत्र के विभिन्न शासकीय और अशासकीय स्कूलों में भी सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह से ही स्कूल परिसरों में छात्र और शिक्षक योग अभ्यास में जुटे रहे। कालापीपल नगर में मुख्य रूप से सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन नगर के सीएम राइज सांदीपनी विद्यालय में किया गया।