मुरैना: NH-44 पर टोल टैक्स के पास मामूली विवाद में एक युवक के साथ मारपीट, मामला दर्ज
Morena, Morena | Nov 24, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 44 पर टोल टैक्स के पास मामूली बात पर दो ट्रक चालकों में विवाद हो गया। जिसमें एक युवक के साथ मारपीट की गई है। वहीं घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। वहीं पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है।