सन्ना: बगीचा में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर शुष्क दिवस घोषित, 36 घंटे बंद रहेंगी शराब दुकानें
Sanna, Jashpur | Sep 29, 2026 बगीचा में शराब के शौकीनों के लिए जरूरी खबर है। गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। जशपुर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रोहित व्यास के आदेश के अनुसार बगीचा की सभी देशी, विदेशी और कंपोजिट मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। इसके साथ ही दुकानों से जुड़े अहाते और बार भी पूरी तरह बंद रहेंगे। शराब की बिक्री और अन्य मदिरा संबंधी संव्यवहार पर पूरी